Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। लॉकडाउन के दौरान जहां शहर में दोनों शराब की दुकानें बंद थी, वहीं हाईवे की कई होटलों की आड़ में शराब जमकर बेची गई। यह खबर लगते ही शहर के लोग इन होटलों पर पहुंचे गए। यहां महाराष्ट्र और गुजरात से आए लोगों की पहले से भीड़ लगी थी। ऐसे में शहर के लॉकडाउन के बाद भी संक्रमण का अंदेशा बना रहा। बड़ी बात तो यह रही कि इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां भी कोरोना नियमों व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही।

Category

🗞
News

Recommended