Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। लॉकडाउन में 1 साल बाद भी फिर वही आलम नजर आया जो अप्रैल 2020 में था शहर की और नगर की सभी मोहल्ले की सड़कें वीरान थी। मंदिर और देवालय के पट बंद रहे। शहर का प्रसिद्ध मंदिर राज राजेश्वरी मंदिर भी लॉकडाउन के कारण बंद था। इक्का-दुक्का श्रद्धालु बाहर दर्शन करते हुए नजर आए। शहर की फूल की दुकानें भी बंद थी परंतु एक दुकान लॉकडाउन में भी दुकान खोले नजर आया, जिसने बाद में जरूर व्यापार नहीं होने पर दुकानें बंद की। शहर के प्रमुख चौराहे वीरान थे तो मोहल्ले की सड़कें भी इसी प्रकार दिखाई दे रही थी। बच्चे जरूर चहल कदमी करते हुए नजर आए। शहर के मकानों की गैलरियों से ही लोग ताक-झांक कर रहे थे।

Category

🗞
News

Recommended