Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। लॉक डाउन में दौरान बाहर से आने वाले यात्री जिला मुख्यालय तक तो पहुंच गए, बेरछा, दुपाडा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हुए। बस स्टैंड पर पहुंची बसों से उतरे यात्रियों की मदद यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक सुभाष पटेल ने कर उन्हें रास्ते की जानकारी दी। वहीं दुपाडा क्षेत्र के रहने वाले हरिओम और उनके परिवार के 6 सदस्य ग्रामीण रूट पर यात्री वाहनों का इंतजार करते रहे। कॉलेज के सामने पुराने एबी रोड पर तैनात पुलिसकर्मी चंद्रपाल जाट, महिला आरक्षक ने 10 से ज्यादा परिवारों को छोटे वाहनों से रवाना किया।

Category

🗞
News

Recommended