Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर- गुरुवार को शहर में लॉकडाउन घोषित होने के बाद खरीदी केंद्रों पर ट्रैक्टरों की लाइन देखी गई, जो केंद्र से 1 किमी दूर तक नजर आ रही थी। इस लाइन में लगने के लिए शहर के आसपास की स्थित ग्राम के ग्रामीण अपनी/उपज बेचने के लिए रात से ही आ गए क्योंकि गुरुवार से लॉक डाउन लग रहा था। कई ग्रामीणों को इसकी जानकारी भी नहीं थी कि प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्र पर उपज बेचने के लिए किसानों को छूट दी है एवं वह अपनी उपज बेच सकते हैं। इसलिए केंद्र पर ट्रैक्टरों की लाइन को खरीदी केंद्र के मैनेजर द्वारा बार-बार ठीक करवाना पड़ा क्योंकि किसान लाइन तोड़कर आगे बढ़ रहे थे। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। खरीदी केंद्रों पर लाइन में लगे ट्रैक्टरों में बैठे किसान के साथ उनके परिवार के सदस्य भी आए थे, जो लाइन में लगे होने के कारण इंतजार कर रहे थे, जिससे सोशल डिस्टेंस कई बार टूटी।

Category

🗞
News

Recommended