Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। नगरीय क्षेत्र शाजापुर में गुरुवार और शुक्रवार को टोटल लोक डाउन रहेगा। जिसके कारण लोगों की सड़क पर आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी। किंतु इस दौरान भी कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य जारी रहेगा। कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग आधार कार्ड दिखाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर जा सकेंगे। इस संबंध में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिस के साथ ही अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Category

🗞
News

Recommended