Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन नगरीय क्षेत्र में रात्रि कल कालीन कोरोना कर्फ्यू और सप्ताह में 2 दिन शनिवार व रविवार को टोटल लोक डाउन के आदेश जारी किए हैं उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन ने बीती शाम निर्णय लिए थे जिनके अमल को लेकर कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला- शाजापुर की समस्त नगरीय सीमा क्षेत्र के अन्तर्गत में प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक पूर्ण लाकडाउन रहेगा। जिला शाजापुर की समस्त नगरीय सीमा क्षेत्र में शुकवार की सांय 6 बजे से सोमवार प्रातः06 बजे तक लाकडाउन रहेगा। इस दौरान नाश्ता पाईट/भोजनालय /रेस्टोरेंट/प्रतिष्ठान आदि सगस्त प्रकार की दुकाने बंद रहेगी। नागरिको को चिकित्सीय एवं आकस्मिक परिस्थितियो को छोडकर अपने घर से बाहर निकलना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अति आवश्यक सेवाए चालू रहेंगी।

Category

🗞
News

Recommended