Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। कोरोना का संक्रमण शुजालपुर सहित आसपास के इलाके में तेजी से फैल रहा है तथा अब स्थिति बेहद चिंताजनक होती जा रही है। सिटी सिविल अस्पताल में 13 मरीजों की क्षमता वाला आइसोलेशन वार्ड फुल होने के बाद अब स्थानीय प्रशासन की पहल पर शासकीय जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नवीन भवन में 100 मरीजों की क्षमता वाला आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत गुरुवार से करते हुए अकोदिया नाका के बालिका छात्रावास में रखे पलंग कॉलेज परिसर में ले जाने के साथ ही सफाई का काम नगर पालिका के अमले ने किया। एसडीएम प्रकाश कस्बे ने बताया कि एहतियात के तौर पर अतिरिक्त व्यवस्था करते हुए 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था के साथ ही चिकित्सा संसाधन जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended