Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान हैदराबाद द्वारा 45 दिवसीय नि:शुल्क रहवासीय एग्री क्लीनिक एण्ड एग्रीबिजनेस सेन्टर हेतु व्यवसायिक प्रशिक्षण भोपाल में आयोजित होगा। प्रशिक्षण पश्चात आवेदकों को खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, एग्री क्लीनिक, कस्टम हायरिंग, पॉली हाउस, पशुपालन, पोल्ट्री सहित 32 चिन्हित गतिविधियों हेतु अधिकतम 20 लाख रूपये ऋण एवं नियमानुसार 36 से 44 प्रतिशत तक अनुदान की पात्रता रहेगी। आवेदन हेतु न्यूनतम पात्रता कृषि विषय में 55 प्रतिशत अंको से हायर सेकन्डरी है, बी.एस.सी (वनस्पति विज्ञान /प्राणिविज्ञान /रसायन विज्ञान) भी आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण हेतु हितग्राहियों का चयन 15 अप्रैल 2021 को भोपाल में  आयोजित साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। आवेदक वेबसाईट पर सीधे आवेदन कर सकते हैं अथवा मोबाईल नंबर 9893663843 से अनुमति प्राप्त कर साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। आवेदकों को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना प्रोटोकाल एवं दिशा निर्देशों का पालन करना होगा तथा अनुमति पश्चात ही साक्षात्‍कार में सम्मिलित होंगे।

Category

🗞
News

Recommended