Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। भाजपा नेता और कावड़ यात्री संघ के संस्थापक समाजसेवी संतोष जोशी ने शाजापुर शहर में कोरोना से बने हालातों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शहर में कोरोना संक्रमण की स्थिति बहुत बेकार हो रही है। हर दिन कोरोना से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। दूसरी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया जा रहे मौत के आंकड़ों को भी उन्होंने गलत बताया। कहा कि हर दिन कोरोना से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। जरूरी दवाओं, इंजेक्शन की कमी है।जिससे मरीज और लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इन हालातों को सुधारा जाए और दवा में इंजेक्शन की व्यवस्था कराई जाए।

Category

🗞
News

Recommended