Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। मितौली में निर्वाचन अधिकारी संजय निगम, बीडीओ चंदन देव पांडे ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव चिन्ह आवंटन की बारीकियों पर चर्चा की। एडीओ एसटी मुन्ना लाल ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह आवंटन के संबंध में टिप्स दिए। बीडीओ ने बताया के 11 अप्रैल को दोपहर 3 बजे के बाद से प्रतीक चिन्ह आवंटन किए जाएंगे। इसके लिए सभी एआरओ अभी से तैयारियां पूरी कर ले। क्योंकि 3 बजे के पहले नाम वापसी प्रक्रिया चलेगी। 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन में दिक्कत न हो इसलिए पहले से ही तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह की पर्ची पर उसका नाम लिख कर दी जाएगी। उसकी एक कॉपी रिकॉर्ड में रखी जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended