Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:- बेहजम निवासी विष्णु उर्फ बबलू रस्तोगी की कस्बा नीमगांव में जेवेलेरी की दुकान है। शनिवार दोपहर बबलू रस्तोगी दुकान पर अपने भतीजे को बिठाया, और बाइक से लखीमपुर चला गया। उसके बाद उसका मोबाईल बन्द हो गया।जब शाम तक वह घर नहीं पहुंचा,तो उसके भाई प्रह्लाद उर्फ राजू रस्तोगी ने बेहजम चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय से मदद मांगी।सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर नीमगांव गजेंद्र सिंह हरकत में आ गए,उन्होंने विष्णु उर्फ बबलू रस्तीगी की दुकान पर पहुंचकर जानकारी इकट्ठी की।उन्होंने तत्काल चौकी प्रभारी को ढूढने के लिए लगा दिया।नीमगांव पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लेकर महेवागंज पहुंचकर विष्णु उर्फ बबलू रस्तोगी को सकुशल बरामद कर लिया।सकुशल बरामदगी के बाद चौकी प्रभारी अनिल पांडेय को परिजनों ने धन्यवाद दिया।

Category

🗞
News

Recommended