Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से किल कोरोना अभियान की तरह ही कोरोना वैक्सीनेशन में भूमिका निभाने का अनुरोध किया। कहा कि जिस तरह किल कोरोना अभियान में आप लोगों ने घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए काम किया था, उसी तरह के काम की पुन: आवश्यकता आ गई है। माह मार्च के अन्तिम सप्ताह से अचानक कोरोना संक्रमण के प्रकरण बढ़ने लगे है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य संचालित है, किन्तु जागरूकता की कमी के कारण लोग टीका लगवाने से बच रहे है। सभी मैदानी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाए और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्हे बताए कि हमने स्वयं टीका लगाया है तथा उन्हे इसका कोई साईड इफेक्ट नही हुआ है। सभी लोग टीका लगवाए यह सुरक्षित है।

Category

🗞
News

Recommended