Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संकटप्रबंधन समूह के सदस्यों से संवाद कर जिले की गतिविधियोंकी जानकारी ली। शाजापुर में संकट प्रबंधन समूह के सदस्य पूर्व विधायक अरूण भीमावद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि शाजापुर मेंधर्मगुरूओं के साथ बैठक कर सभी धर्मो के लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शाजापुर में कोरोना के मरीजअधिक होने के कारण देवास जिले के निजी चिकित्सालय अमलतास को अधिकृत करने का अनुरोध किया। श्री भीमावद ने अवगत कराया किशाजापुर के लिए सीटी स्केन मशीन स्वीकृत है किन्तु अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। जिले में कारोना की रोकथाम के लिए पूरी टीम मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन, क्षितिज भट्ट, जिला पंचायत सीईओं मिशा सिंह, अपर कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर एस प्रजापति, सीएमएचओं राजू निदारिया, होमगार्ड कमाण्डेन्ट विक्रमसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू यू भीड़े भी उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended