Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन ने आगंनवाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अपने क्षेत्र के बीमार व्यक्तियों को फीवर क्लिनिक में जाकर उपचार कराने की सलाह दे। कलेक्टर ने कहा कि देखा जा रहा है कि कुछ लोग बीमार होने के बाद भी उपचार के लिए अस्पताल नहीं आ रहे है, इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ रहा है। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि जिन संक्रमित व्यक्ति को होम आईसोलेटेड किया गया है, उनपर कड़ी नजर रखे। उन्होंने कहा कि यदि होम आईसोलेटेड व्यक्ति बाहर घूमते हुए पाए जाते है, तो उनके विरूद्ध धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री जैन ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समय दूसरों की जान बचाने का है, इसके लिए सभी मदद करें। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए कार्यकर्ता अपने कार्य को बेहतर तरीके से संपन्न करें। उन्होंने बताया कि वार्डो का क्लस्टर बनाते हुए 10 अधिकारियों ड्यूटि लगाई गई है। ये अधिकारी अपने अपने वार्डो में टीकाकरण एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए मदद करेंगे। किसी तरह की कोई आवश्यकता रहेगी तो इन प्रभारी अधिकारियों को बताया जा सकता है।  

Category

🗞
News
Comments

Recommended