Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर: प्रधान, बीडीसी, सदस्य ग्राम पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिला पंचायत के 72 पदों पर 1047 लोगों ने दो दिनों में नामांकन पत्र जमा किए हैं। सुबह से ही नामांकन पत्रों के साथ लगाए गए अभिलेखों की जांच शुरू हुई। आरओ व एआरओ की मौजूदगी में कर्मचारियों ने नामांकनों की जांच की। इस दौरान नामांकनों में जो कुछ कमियां रह गई थीं, उनको दुरुस्त करने के लिए प्रत्याशी व प्रस्तावक पहुंचे। हालांकि जिपं सदस्य, या अन्य किसी पद पर एक भी प्रत्याशी का पर्चा खारिज नहीं हुआ है। शनिवार को भी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। रविवार की दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए डीएम न्यायालय कक्ष में एआरओ अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश सिंह ने जांच कराई। वहीं एसडीएम न्यायालय, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय व उपसंचालक न्यायालय चकबंदी कक्ष में भी नामांकन पत्रों की जांच की गई।

Category

🗞
News

Recommended