Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर : थाना मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा के अंतर्गत ग्राम मोहलिया में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से नौ घर जलकर राख हो गए।ग्राम पंचायत खंजनपुर के मजरा मोहलिया में शाम पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग बांकेलाल के घर से लगी, जिसमें पड़ोस में अरविद, सुभाष, अश्वनी, अनिल, बाबूराम, ओमप्रकाश, रामचंद्र, राजीव व विपिन आदि के घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने स्प्रे करने वाली मशीनों से आग को बुझाया। जब आग बुझ गई, तब अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची। मौके पर कुकरा चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह भी अपने दल-बल के साथ पहुंच गए थे। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी मौके पर पहुंचकर आग से जले घरों की सूची बनाई।

Category

🗞
News

Recommended