Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया पुलिस थाने में करीब तीन माह पहले से डायल 100 संचालित नहीं होने के कारण सी लगाओ पुलिस बुलाओ शासन की तत्काल मदद सेवा को ग्रहण लगा हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि अपराध, घटना, विवाद स्थल पर समय से नहीं पहुंच पाने के कारण मदद की आस लगाए बैठी आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जब भी कोई मोहन बड़ोदिया पुलिस की तुरंत मदद सेवा डायल 100 को अपनी मदद के लिए फोन लगाया जाता हैं तो थाने में सी नंबर गाड़ी न होने के कारण अन्य थाने से बुलाई जाती हैं, लेकिन वहां से वारदात स्थल पर पहुंचने में घंटों इंतजार करना पड़ता हैं।

Category

🗞
News

Recommended