Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर: रविवार को लॉकडाउन के चौथे दिन पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई बंद रहेगी। इस कारण जरूरतमंदों के साथ/अस्पताल के मरीजों और शहर में काम करने वाले लोगों को भोजन नहीं मिल सकेगा। गौरतलब है कि पिछले 3 दिन से लॉक डाउन में शहर की होटल और रेस्टोरेंट बंद होने पर इन लोगों को यहीं से भोजन प्राप्त हो रहा था। संचालक प्रभु श्री राजपूत ने बताया नियम अनुसार सप्ताह में 1 दिन का अवकाश होने के कारण रविवार को रसोई बंद रहती है, इसलिए 10 रुपए में भोजन नहीं दे पाएंगे। इस दौरान जरूरत मंद लोगों को परेशान होना पड़ सकता है।

Category

🗞
News

Recommended