Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर | कोरोना वॉलेंटियर अभियान से जुड़कर महामारी से जंग में आमजन भी भूमिका निभा सकते हैं। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में वॉलेंटियर एवं स्वयंसेवक बनकर संक्रमण रोकने में अपना योगदान दें। कोरोना से लड़ने के लिए वॉलेंटियर या स्वयंसेवक बनने के लिए इच्छुक व्यक्ति वैक्सीनेशन स्वयंसेक्क, मास्क जागरूकता, मोहल्ला टोली (होम क्वारेंटाइन मददगार) एवं चिकित्सा सुविधा स्वयंसेवक बनकर शासन और प्रशासन के साथ प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने में जिम्मेदारी निभा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति वॉलेंटियर एवं स्वयंसेवक बनने के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर-181 पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended