Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव मनाया जा रहा है। जिले में महोत्सव के पहले ही दिन पहले दिन पांच हजार 900 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। जिलेभर में 60 स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कवायद भी की जा रही है। राज्य शासन ने जिले के लिए 5 हजार का लक्ष्य रखा था, किंतु पहले दिन लक्ष्य से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है।

Category

🗞
News

Recommended