Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
यूपी में त्रस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए किए गए नामांकन वापस को लेकर विधायक और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख में किसी बात को लेकर बवाल हो गया।नकहा ब्लाक में रविवार को बीडीसी प्रत्याशियों के पर्चे वापसी को लेकर भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता के बीच टकराव हो गया। खुलेआम धक्का-मुक्की और गाली-गलौज होने लगा। हाथापाई भी हुई। इस दौरान असलहे भी लहराए गए। इससे पूरे ब्लाक परिसर में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पाकर डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह मामला शांत कराया।  नकहा ब्लाक के गांव बंजरिया से पांच लोगों ने बीडीसी सदस्य पद के लिए पर्चा भरा था। इसमें एक प्रत्याशी भाजपा से सदर विधायक योगेश वर्मा की बहू है। बताया जाता है कि आपसी समझौते से चार प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस लेना चाहते थे, जो रविवार को नकहा ब्लाक परिसर में आए हुए थे। यहां नकहा से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता भी अपने समर्थकों के साथ खड़े थे। बताया जाता है कि निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पर्चा वापसी के विरोध में थे। इसकी भनक जब सदर विधायक योगेश वर्मा को लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए।

Category

🗞
News

Recommended