Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कोरोना के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन काफी महत्वपूर्ण है। किंतु बाजार में यह इंजेक्शन उपलब्ध नही होने से मरीज और उनके परिजन परेशान है। इस स्थिति से राहत देने के लिए जिला प्रशासन कवायद कर रहा है। रविवार को महाराष्ट्र में एक दवा कंपनी द्वारा पांच साै इंजेक्शन उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है। जिस पर कलेक्टर दिनेश जैन ने जिला रेडक्रास सोसाइटी से सात लाख रुपए का चेक भी जारी कर दिया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना होगी। जो मंगलवार तक इंजेक्शन लेकर शाजापुर आएगी। सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया ने कहा कि यह इंजेक्शन आने से काफी राहत मिलेगी।

Category

🗞
News

Recommended