Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी जिले के नकहा ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता में रविवार को भीषण मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे के साथ उठा-पटक की। दोनों ही भाजपा से जुड़े हुए हैं। इस घटना के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने दोनों को पार्टी कार्यालय पर तलब किया है।नकहा ब्लाक के गांव बंजरिया से पांच लोगों ने बीडीसी सदस्य पद के लिए पर्चा भरा था। इसमें एक प्रत्याशी भाजपा से सदर विधायक योगेश वर्मा की बहू है। बताया जाता है कि आपसी समझौते से चार प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस लेना चाहते थे, जो रविवार को नकहा ब्लाक परिसर में आए हुए थे। यहां नकहा से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता भी अपने समर्थकों के साथ खड़े थे। बताया जाता है कि निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पर्चा वापसी के विरोध में थे। इसकी भनक जब सदर विधायक योगेश वर्मा को लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। विधायक कह रहे थे कि पर्चा वापसी होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों गुटों से गाली गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी।विधायक और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख एक-दूसरे से खुलेआम भिड़ गए।

Category

🗞
News

Recommended