Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले में कोरोना संक्रमण पुरुषों को ज्यादा शिकार बना रहा है। रविवार को जिले में सामने आए 68 नए मरीजों में भी यही स्थिति सामने आई। कोविड-19 सेल से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को सामने आए नए मरीजों में 26 महिलाएं और 42 पुरुष शामिल हैं। नए मरीजों में युवा, बुजुर्ग और किशोर शामिल हैं। जिले में कम उम्र के लोगों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। स्थिति यह है कि हर दिन बच्चे और किशोर भी संक्रमित होना सामने आ रहा है। रविवार को सामने आए मरीजों में 12 से लेकर 19 वर्ष तक के आठ कोरोना मरीज शामिल हैं। इसके अलावा 60 से लेकर 80 वर्ष तक की आयु के दस मरीज शामिल हैं। शेष 50 मरीज 20 से 59 वर्ष तक की आयु के हैं।

Category

🗞
News

Recommended