Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने शाजापुर जिले से दूसरे जिलों में रेफर होने वाले मरीजों को वहां पर पलंग नहीं मिल पाने की समस्या पर अजीबो-गरीब जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक बीमारी है, यह जिला, प्रदेश और देश ही नहीं पूरी दुनिया में फैली हुई है। ऐसे में लोगों को धैर्य रखने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि कोई भी डॉक्टर ऐसा नहीं करेगा कि दूसरे जिलों में पलंग उपलब्ध ना हो फिर भी मरीज को रेफर कर दे। कहा कि अफवाहों में ना आए कई चीजें सिर्फ अफवाह में चल रही है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की परेशानी किसी को आती है तो वह सीधे मुझसे संपर्क करें। वह उसकी मदद करेंगे।

Category

🗞
News

Recommended