Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। नामांकन पत्रों की जांच के लिए काउंटरों पर सुबह से ही भीड़ मौजूद रही। दोपहर 3 बजे तक चली नामांकन पत्रों की वापसी के दौरान प्रधान पद के कुल 184, बीडीसी के 14 व ग्राम पंचायत सदस्य के 19 नामांकन पत्रों की वापसी हुई। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद अब कुल 2004 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीडीओ चंदन देव पांडे ने बताया कि न्याय पंचायत वार बनाएं गए 11 काउंटरों पर दो दिनों में कुल 2221 नामांकन पत्र जमा हुए थे। इसमें सबसे ज्यादा प्रधान पद के 865 नामांकन पत्र जमा हुए थे। रविवार को नामांकन पत्रों की वापसी के दौरान प्रधान पद के 184 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है। अब 91 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पद के लिए मात्र 681 उम्मीदवार मैदान में रह गए है। इसके अलावा 124 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 459 ने पर्चे दाखिल किए थे। इसमें से मात्र 14 लोगों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। अब 445 प्रत्याशी मैदान में है। इसके अलावा 1147 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष कुल 897 नामांकन पत्र जमा हुए।

Category

🗞
News

Recommended