Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-मितौली बीडीओ चंदन देव पांडे ने बताया कि भीखमपुर न्याय पंचायत में प्रधान पद के सबसे ज्यादा 36 पर्चे वापस हुए है। इसके अलावा जम्हौरा और मितौली न्याय पंचायत में प्रधान के कुल 24-24, कानाखेड़ा में 20, ककरहा में 19, संडिलवां में 18, कैमहरा में 15, बबौना न्याय पंचायत में 13, कस्ता में 10, कल्लुआमोती न्याय पंचायत में प्रधान पद के सबसे कम 5 नामांकन वापस हुए है। अवगावां न्याय पंचायत में प्रधान व बीडीसी का कोई भी पर्चा वापस नहीं हुआ है। इसके अलावा मितौली न्याय पंचायत में बीडीसी के सबसे ज्यादा 8, ग्राम पंचायत सदस्य के 7 नामांकन वापस हुए है। न्याय पंचायत बबौना में बीडीसी के 2, कानाखेड़ा, जम्हौरा में 1-1 पर्चा वापस हुआ है। सदस्य का सबसे ज्यादा 10 नामांकन कानाखेड़ा न्याय पंचायत में वापस हुआ है।

Category

🗞
News

Recommended