Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर : यह पहली बार नहीं है, जब जिला खीरी में चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच कहासुनी या हाथापाई की नौबत आई हो। इससे पहले भी कई बार रसूखदार के आगे प्रशासन बौना साबित हुआ है। रविवार को नकहा ब्लॉक परिसर में जिस तरह दो जनप्रतिनिधियों ने पंचायत चुनाव को लेकर अपना रवैया दिखाया, उसकी चर्चा इंटरनेट मीडिया के जरिए पूरे जिले में फैल गई। हर जगह सदर विधायक योगेश वर्मा व निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता के बीच हुई कहासुनी व हाथापाई का मुद्दा ही चर्चा में रहा। हैरत की बात यह रही कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद खुलेआम पिस्टल लहराया जाना प्रशासन और पुलिस की गंभीरता को भी दर्शा रहा है।नकहा ब्लॉक में विवाद की असली जड़ प्रमुख पद पर चुनाव बताया जा रहा है। पद हथियाने के लिए दोनों पक्ष जोर आजमाइश कर रहे हैं। एक तरफ से पवन गुप्ता स्वयं हैं तो दूसरी तरफ से सदर विधायक योगेश वर्मा गुट के कपिल वर्मा की पत्नी चुनाव मैदान में हैं। दोनों पक्षों का नकहा ब्लॉक में दबदबा है और दोनों ही पक्ष चाहते हैं कि इस बार ब्लॉक प्रमुख का पद उन्हीं की झोली में आए।

Category

🗞
News

Recommended