Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर : प्रतीक चिन्ह का आवंटन होते ही पंचायत चुनाव में गर्मी आ गई है। रविवार को प्रत्याशी चुनाव सामग्री के लिए सजी दुकानों पर उमड़ पड़े। प्रतीक चिन्ह के रूप में उन्हें कैमरा, कार, लहसुन, कैंची समेत कई चिन्ह मिले हैं। कलेक्ट्रेट से निकलने के बाद प्रत्याशी सीधे दुकानों पर पहुंचकर अपना प्रतीक चिन्ह बताने और मांगने लगे।चार बजे के बाद जब चुनाव चिन्ह मिलने शुरू हुए तो प्रधान पद के दावेदारों में से किसी को कैमरा, गले का हार मिला तो किसी को कन्नी, किसी को अनाज ओसाता हुआ किसान मिला तो किसी को इमली, किसी को कोट मिला तो किसी को किताब आदि चिन्ह मिले। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से किसी प्रत्याशी को अनार, ईंट, कांच का गिलास, कड़ाही आदि चिन्ह मिले पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह मिले। नजदीकी पंचायतों के प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थक भी चुनाव चिन्ह के इंतजार में गलियों में बैठे दिखाई दिए। 

Category

🗞
News

Recommended