Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर : पंचायत चुनाव में एक ओर दावतों का दौर चल रहा है, जिसमें खाने के साथ शराब भी परोसी जाती है। दूसरी ओर वोटरों को धन का लालच देकर लुभाने की तैयारी भी चल रही है, जो चिता का विषय है।पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। गांवों में शाम के समय दावतों की महफिलें सजती हैं। इसमें वोटरों के खाने-पीने का विशेष प्रबंध करते हुए बिरियानी, पूड़ी आलू व दाल, सब्जी की व्यवस्था की जाती है। पीने-पिलाने वाले वोटरों के लिए खास तौर से शराब की भी व्यवस्था होती है। यही नहीं कुछ उम्मीदवारों ने महिलाओं को कपड़े बांटने की तैयारी की है, तो कुछ उम्मीदवारों ने मुहल्ले में खंभों पर आनन-फानन बिजली के बल्ब टंगवा दिए। चुनाव आयोग की सख्ती के बावजूद गांवों के भीतर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन इसे रोकने में अब तक नाकाम है। पुलिस की गश्त और सख्ती का असर सिर्फ सड़कों पर दिखता है, गांव के भीतर नहीं।

Category

🗞
News

Recommended