Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-थाना मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा के ग्राम रामपुर ढकैया में मध्य रात्रि आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया की आग महावीर के घर से लगी थी। देखते ही देखते आग ने नरेंद्र के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया लोग। उसके परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। एकदम शोर मचा तो जब तक लोग जागे, तब तक आग ने राकेश, मनोहर, गुड्डू, हरवंश के घर भी जल गए। क्षेत्र के ही ग्राम पहाड़नगर में चुन्नीलाल फार्म पर राजवीर सिंह का ढाई एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया। राजवीर सिंह का कहना है कि किसी ने बीड़ी पीकर खेत में डाल दी, जिससे फसल जलकर राख हो गई। ट्रैक्टरों से जोताई करके आग को बुझाया गया।

Category

🗞
News

Recommended