Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-निघासन के रकेहटी के मजरा टापरपुरवा गांव में शार्ट सर्किट की वजह से रामेश्वर के घर में आग लग गई। आग ने पड़ोसी शंभू, बिहारी व छोटे के घर को भी चपेट में ले लिया है। अग्निकांड में उक्त घरों में रखा सारा सामान व हजारों की नकदी भी जल कर राख हो गई। छह बकरियां भी जल कर मर गई हैं। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग की टीम ने आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन कर पीड़ितों को जल्द आर्थिक मदद दिलाने की बात कही है।हाईटेंशन लाइन से निकली चिगारी ने स्वाहा किया एक एकड़ गेहूं चौकी क्षेत्र अंतर्गत ओयल-बेहजम मार्ग स्थित ग्राम सुंसी मोड़ पर एक गेंहू के खते के ऊपर से निकली 11000 विद्युत लाइन में हुई स्पार्किंग के चलते आग लग गई। आग लगने से खेत में खड़ी गेहूं की एक एकड़ फसल जल कर राख हो गई।

Category

🗞
News

Recommended