Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले में कोरोना संक्रमण थमने की बजाय दिनो-दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी जिले में कोरोना के 88 नए मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक कोरोना के दो हजार 718 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से दो हजार 207 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अभी 483 मरीज सक्रिय हैं। जिनमें से 38 मरीज दूसरे जिलों में भर्ती रहकर उपचार करा रहे हैं। जिले में अब तक कुल 28 मरीजों की माैत सरकारी रिकार्ड के अनुसार हो गई हैं। हालांकि असलियत में यह आकंड़ा काफी ज्यादा है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज और माैत के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं।

Category

🗞
News

Recommended