Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने, कोरोना संक्रमण नहीं फैले इसके लिए बिना मास्क वाले लोगों को रोक कर मास्क लगाने के लिए टोकने तथा दो गज की दूरी के पालन करने के लिए जन अभियान परिषद विकासखंड शाजापुर के वालेन्टियर्स द्वारा जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दिनेश जैन ने जन अभियान परिषद् को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जिसमें जनअभियान परिषद के वालेन्टियर्स अपनी भूमिका निभा रहे है। जनअभियान परिषद द्वारा इस कार्य के लिए वालेन्टियर्स का पंजीयन किया गया और सभी को विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित करने वैक्सीन लगाने एवं प्रशासन की कोरोना की गाइडलाइन को लोगों तक प्रचारित करने का कार्य सौंपा गया है। इसी कड़ी  में आज 12 अप्रैल 2021 को शाजापुर नगर के विभिन्न वार्डों में वालेन्टियर्स द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया और वैक्सीन लगवाई गई व रोको-टोको अभियान चलाकर बिना मास्क वाले राहगीरों को रोक कर मास्क लगवाए।

Category

🗞
News

Recommended