Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर 12 अप्रैल 2021/ जिला जेल में निरूद्ध बंदियों को कोरोना से बचाने के लिए पहल की गई है। यहाँ 45 वर्ष से अधिक उम्र के 34 बंदियों को जिला प्रशासन के सहयोग से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० दीपक पिप्पल के संरक्षण में कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका लगाया गया। साथ ही एक जेल प्रहरी को भी टीका लगाया गया। जेल उप अधीक्षक जी.एस. गौतम ने टीकाकरण के लिए जिला चिकित्सालय की संपूर्ण टीम को धन्यवाद दिया है। जिला जेल में 45 वर्ष से ऊपर से लगभग 90 बंदी हैं, जिनमें से सोमवार टीकाकारण के प्रथम सत्र में 34 बंदियों को कोवीशील्ड वैक्सीन लगा दी गई है। शेष बंदियों का भी शीघ्र महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं, के निर्देशानुसार टीकाकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की टीम तथा जिला जेल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Category

🗞
News

Recommended