Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हरदोई:शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद-पाली मार्ग पर शफीपुर गन्ना सेन्टर से थोड़ा आगे कार ने साइकिल को टक्कर मार दी,जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रकाश उम्र लगभग 60 बर्ष पुत्र खुमानी नि0 ग्राम जमलापुर शाहाबाद से रिक्शे पर लादकर व खुद साइकिल से घर जा रहे थे जैसे ही वह शफीपुर गन्ना सेन्टर से थोड़ा आगे पहुँचे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर आई जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने घायल की गंभीर स्थित देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended