Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगर-मालवा। जिले के नलखेड़ा में लखुंदर नदी के किनारे स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सिद्ध पीठ माँ बगलामुखी मंदिर पर माँ के दर्शन पूजन के लिए हर दिन बड़़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते हैं। मंगलवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र में तो हर दिन हजारों भक्त मां के दरवार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। किंतु इस बार कोरोना संक्रमण के कारण भक्तों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। जिसके कारण गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालु माता के दर्शन लाभ नहीं ले सकेंगे।  मंदिर प्रबंध समिति के पदेन सचिव व तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मंगलवार से प्रारंभ हो रही चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में आमंत्रित किए गए समस्त टेंडरों को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

Category

🗞
News

Recommended