Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा भूमि सुपोषण अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत नव सवंत्सर से की जा रही है। जिसमे गाँव गाँव के किसान अपनी भूमि की मिट्टी लेकर अपने पशुधन के साथ उसका पूजन अर्चन करेंगे।  इस का भावार्थ है कि भूमि हमारी माता है एवं हम उसके पुत्र. तात्पर्य, भूमि को पोषण की व्यवस्था करना हमारा कर्तव्य है. यह जन अभियान गत चार वर्षों से किए जा रहे व्यापक परामर्श का परिणाम है. कृषकों व कृषि वैज्ञानिकों के साथ परामर्शी बैठकें, कृषक अनुभव लेखन कार्यशालाएं, कृषकों के हित में एवं कृषि क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं से परामर्श के उपरांत 2018 में भूमि सुपोषण राष्ट्रीय संगोष्ठी इत्यादि से जन अभियान संकल्पित हुआ है. राष्ट्रीय स्तर पर जन अभियान के संचालन का दायित्व 33 धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर लिया है । मालवा प्रान्त(इन्दौर-उज्जैन संभाग) में इस अभियान को चलाने हेतु सामाजिक व धार्मिक पंद्रह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है ।

Category

🗞
News

Recommended