Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मंदिरों में किसी भी तरह के आयोजनों पर रोक लगी हुई है। ऐसे में इस बार चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिरों में किसी भी प्रकार के आयोजन नहीं होंगे। सिर्फ पुजारी ही मंदिर में नवरात्र के दौरान मां जगदंबा की पूजा-अर्चना और अनुष्ठान कर सकेंगे। शहर के प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी मंदिर के पुजारी आशीष नागर ने बताया कि मंदिर में परंपरा अनुसार पूजन अर्चन किया जाएगा। मंगलवार सुबह 9:30 बजे घट स्थापना की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए घरों में रहकर ही पूजन अर्चन करें और मां भगवती से इस महामारी के नाश के लिए प्रार्थना करें।

Category

🗞
News

Recommended