Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी। रविवार देर शाम चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान संडिलवा ग्राम पंचायत में एक ही चुनाव चिन्ह दो प्रत्याशियों को आवंटित होने का मामला सामने आया है। मामले को संज्ञान लेते हुए बीडीओ व निर्वाचन अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद सही चुनाव चिन्ह फिर से आवंटित किया गया।मितौली की ग्राम पंचायत सांडिलवा में प्रधान पद के चुनाव चिन्ह आवंटन में एक गड़बड़ी सामने आई है। सूचना पर बीडीओ व आरओ ने इसे तुरंत संज्ञान में लिया। प्रत्याशियों को ब्लाक बुलाकर एआरओ ने संशोधन कराया। संडिलवा ग्राम पंचायत की प्रधान पद की उम्मीदवार मनोरमा देवी व पूनम देवी को एक ही चुनाव चिन्ह किताब आवंटित हो गया था। इससे जिम्मेदारों में खलबली मच गई। मामले की जानकारी होते ही  अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों प्रत्याशियों को ब्लॉक बुलाकर सही चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।

Category

🗞
News

Recommended