लखीमपुर खीरी:-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मितौली ब्लाक में एकल नामांकन के कारण कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की पत्नी सहित 4 का बीडीसी बनना तय हो गया है।विधायक की पत्नी खुशबू ने बीडीसाी के लिए वार्ड संख्या 9 मुरई ताजपुर से अपने दावेदारी की है। इसके अलावा बीडीसी की बबौना प्रथम से खंजननगर निवासी अनुपम, भिरावाग्रंट द्वितीय से सुशीला देवी ओसरी से रामबूटी ने अपनी अपनी दावेदारी की है। इन चारों सीटों पर एकल नामांकन के कारण इन सभी का निर्विरोध बीडीसी चुना जाना तय है।