Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय दुल के साथ तहसील मितौली, मोहम्मदी व गोला के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।डीएम एसपी ने निर्वाचन को सकुशल निर्विघ्नं एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से विभिन्न ने विकासखंड क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी हासिल की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है जो कहीं न कहीं चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सतर्कता और सावधानी के साथ ही कोविड के संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है।

Category

🗞
News

Recommended