Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोनावायरस को लेकर एक ओर जहां प्रदेश के कई शहरों में लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसे कदम उठाए गए हैं, वहीं सरकार के इन फैसलों का कई स्थानों पर जनता विरोध भी कर रही है। ऐसा ही विरोध का सामना दमोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को करना पड़ा। मुख्यमंत्री यहां उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे थे। दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। स्थानीय जनता ने उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जमकर विरोध हुआ। डीजे और टेंट हाउस एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को चुनाव बहिष्कार की तख्ती दिखाई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिस पर लिखा था, 'चुनाव में नहीं है कोरोना- शादी विवाह में है रोना, चुनाव का बहिष्कार, पेट पर पड़ रही मार'। पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को दूर खदेड़ा। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उपचुनाव के मद्देनजर दमोह विधानसभा पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई सभाओं को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट मांगे।

Category

🗞
News

Recommended