Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान आज दिनांक 13.04.2021 की प्रातः समय करीब 03:00 बजे थाना तिकुनिया पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बेलरायां- तिकुनिया रोड स्थित टिकईपुरवा मोड़ से पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्तों रेशम सिंह, गुरमेज सिंह एवं पप्पू सिहं को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से आधा किलो अफीम, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद खोखा कारतूस एवं 01 अदद मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना तिकुनिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा गया है। अभियुक्त रेशम सिंह एवं पप्पू सिंह उपरोक्त के विरूद्ध पूर्व से थाना तिकुनिया पर अभियोग पंजीकृत है।

Category

🗞
News

Recommended