Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित के मामलों की वजह से बीते कुछ दिनों से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित या ऑनलाइन आयोजित करने की मांग की जा रही है। परीक्षार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा लगातार सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल और सीबीएसई से तय शेड्यूल पर परीक्षाओं को आयोजित नहीं करने का आग्रह किया जा रहा है। जिसकी वजह से अब भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इन परीक्षाओं को स्थगित करने पर विचार कर रहा है। बता दें, सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी डेटशीट के अनुसार दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होने वाली थी। लेकिन अब सीबीएसई जल्द ही नई तारीखों का एलान कर सकता है।
#Lockdownagain #Coronavirus #Coronanewcase #CBSE

Category

🗞
News

Recommended