Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जबलपुर में कोविड-19 का टीका लगवाने गए बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाली नर्स जूली को ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही उसके आचरण पर अनुशासनात्मक कार्यवाई भी शुरू कर दी गई है। नर्स पर यह कार्रवाई कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन की तरफ से वायरल वीडियो के आधार पर की गई है। मामले में अस्पताल प्रशासन ने भी नर्स के कृत्य की निंदा की है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कलेक्टर को भविष्य में इस तरह के कृत्य नहीं होने का भी आश्वासन दिया गया है। दरअसल, रविवार को व्हीएफजे अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक नर्स द्वारा टीका लगवाने गए बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था। इस दौरान नर्स द्वारा गलत भाषा का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसका वीडियो वैक्सीनेश स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाने के बाद सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया था. वायरल वीडियो की शिकायत ओएफके लेबर यूनियन के महामंत्री द्वारा जबलपुर कलेक्टर से की गई थी। मामले में संज्ञान लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर नर्स जूली को व्हीएफजे अस्पताल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से वेक्सीनेशन डूयूटी से हटा दिया। साथ ही उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

Category

🗞
News

Recommended