Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
sculpturist पिता के skill को संजोए रखने के लिए chamba की बिटिया ने जिम्मेवारी उठाई है। करीब 25 दिनों में मां काली की statue तैयार कर दी है। इसे मां ज्वालाजी मंदिर से सुल्तानपुर वार्ड के माई का बाग मोहल्ला में माता की जोत के साथ रखा जाएगा। जिला मुख्यालय के साथ चमेशनी मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय lata ने बताया कि उसने maa kali की statue बनाने के लिए पराली, लाल मिट्टी, प्लास्टर ऑफ पेरिस, कच्ची रस्सी और मलमल के कपड़े का इस्तेमाल किया है। अलग-अलग रंगों से मां काली की मूर्ति को सजाया गया है। लता ने पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान Shriram Leela Club चंबा के लिए रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए थे। उनके पिता श्रीराम लीला क्लब चंबा के बहुत पुराने सदस्य थे और बेहतरीन sculpturist थे।

Category

🗞
News

Recommended