Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मितौली की ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ में सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि 7 पंचायतों में सबसे कम दो दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। मितौली की ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ में लोगों ने प्रधान के लिए बढचढ कर दावेदारी की है। यहां पर प्रधानी के लिए 26 लोगों ने पर्चा भरा है। यहां प्रधानी का बैलेट पेपर सबसे बड़ा होगा। जबकि मितौली में 16 और इब्राहिमपुर में 15 प्रत्याशी मैदान में है। निमचेनी व सेमरावां में 12-12, ओदारा, बबौना व बजरखा में 11-11 उम्मीदवार है। मितौली ब्लाक में प्रधानी की 7 सीटों ग्राम पंचायत भिरावाग्रंट, सरेली, शाहूपुर, नकारा, देवमनियां, सरैया व अवगावां में प्रधानी की सीट पर दो दो प्रत्याशी ही मैदान में है। इस लिए यहां सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जबकि बीडीसी की 22 सीटों पर दो दो नामांकन के कारण सीधा मुकाबला है। 

Category

🗞
News

Recommended