Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:- जिला प्रोबेशन अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी संजय निगम व बीडीओ चंदन देव पांडे ने ब्लाक सभागार में बैठक कर एआरओ को बैलेट पेपर के सम्बंध में दिशा निर्देश दिए।मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को दिए जाने वाले बैलेट पेपर के सम्बंध में सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक हुई। ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी संजय निगम ने बैलेट पेपर के सम्बंध में एआरओ को जरूरी निर्देश दिए। बीडीओ चंदन पांडे ने बताया कि इस बार जिला मुख्यालय से बडे बडे बैलेट पेपर मितौली ब्लाक को जारी हुए है। पोलिंग पार्टियों को पूरा बैलेट पेपर न पहुंच जाय इसका विशेष ख्याल रखना होगा। जिस ग्राम पंचायत व वार्ड में जितने प्रत्याशी है उसी हिसाब से बैलेट पेपर तैयार करना है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से ही बडे बैलेट पेपर से जरूरत के मुताबिक चुनाव चिंह अलग करने है। शेष बैलेट पेपर को ब्लाक मुख्यालय पर ही नष्ट किया जाना है। अधिकारियों ने बैलेट पेपर तैयार करने के सम्बंध में एआरओ को जरूरी निर्देश दिए।

Category

🗞
News

Recommended