Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए योगी सरकार पहले ही प्रदेश के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा चुकी है। बुधवार को लखीमपुर खीरी में डीएम डीएम ने नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया है। डीएम ने जारी किए आदेश में कहा है कि खीरी में बुधवार को एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। शहर में संक्रमण की रोकथाम के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि बुधवार की रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। इस बीच बेवजह आने-जाने वालों पर पाबंदी रहेगी। केवल इमरजेंसी सेवाओं को ही छूट दी जाएगी। आपको बता दें कि लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भी कोरोना संक्रमण दिन पर दिन रिकॉर्ड बना रहा है। इसको लेकर हुए सीएम योगी ने यहां पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा रखा है। एक दिन पहले गोंडा में 500 के पार संक्रमितों की संख्या पहुंची तो यहां भी नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया है। 

Category

🗞
News

Recommended